प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का कराटे,बॉक्सिंग तथा योग जैसे विद्याओं में प्रदर्शन पर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

चंदौली,यूपी: जनपद के पीडीडीयू नगर स्थित चौपाल सागर प्रबंध द्वारा चौपाल महोत्सव में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने कराटे, बॉक्सिंग तथा योग जैसे विद्याओं में प्रतिभाग करते हुए मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ में प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा योग ग्रुप परफॉर्मेंस से किया गया। बच्चों द्वारा ग्रुप परफॉर्मेंस में विभिन्न आसनों को देख उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाने को मजबूर हो गए तथा बॉक्सिंग एवं कराते फाइट देख खूब प्रशंसा किए।

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों में आर्या सिंह, इवांका,कान्हा, अनुष्का यादव,आशिफ़,अमित पटेल,अमृत, अंश यादव,अंशिका यादव, शाहिद अली,शगुन यादव, शिखा तिवारी,स्वाति तिवारी,हर्षिता वर्मा, अनुजा यादव रही जबकि स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कुमार नन्दजी तथा सुनीता कुमारी रही। प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दिवाकर यादव, डीन आरपी सिंह, प्रिंसिपल सुनील कुमार द्विवेदी ने बच्चों द्वारा सराहनीय प्रदर्शन पर बधाई दिए।




