गुरु रामदास इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के ट्रायल का शुभारंभ

यूपी,रामपुर: जनपद रामपुर जिले के मिलक में गुरु रामदास इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के ट्रायल का शुभारंभ हुआ जिसमें विद्यालय के जूनियर ग्रुप के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग़ किया। इस टेनिस बॉल क्रिकेट की आयोजन में मैच का शुभारंभ विद्यालय के प्रिंसिपल प्रशांत सिंह के द्वारा टॉस उछलकर किया गया तत्पश्चात खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पहला मैच 12 – 12 ओवर का खेला गया जबकि दूसरा मैच 10 – 10 ओवर का खेला गया। अंश द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया जबकि मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड जिमाम को दिया गया।
निर्णायक की भूमिका में प्रदीप कुमार गौतम एवं जातिधर सिंह वॉइस मेजर रहे।विजेता टीम के तरफ से अंश, जिमाम, मुस्तफा सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जबकि अध्ययन,आरुष, हसन,अध्ययन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इस दौरान जिमाम,अंश, अध्ययन, मुस्तफा,आरुष,हसन,ऋषभ, अतीक्ष,अर्णव,अभय, गुरकीरत,मोहम्मद हुसैन का जूनियर टीम में के लिए चयन किया गया। मैच दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।




