स्वास्थ्य

मुजफ्फरनगर चौधरी चरण सिंह स्टेडियम के सामने स्विमिंग पूल का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर,यूपी: मुजफ्फरनगर शहर में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने जिला खेल कार्यालय द्वारा संचालित स्विमिंग पूल का ग्रीष्मकालीन शुभारंभ किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास शुभारंभ कार्यालय में मुख्य अतिथि रहे।

स्विमिंग पूल के शुभारंभ अवसर पर राजेश कुमार श्रीवास द्वारा तरणताल परिसर में उपस्थित खिलाड़ियों को मेहनत कर खेल हित में आगे आने की प्रेरणा दी। जिला प्रभारी कीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इच्छुक तैराकी खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कराकर तैराकी सीखने हेतु पंजीकरण कर सकते है, उनको तैराकी प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास के तरणताल परिसर पर उपस्थित होने पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी सुश्री पूनम विश्नोई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य राजीव कुमार, मनीष शर्मा, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, तैराकी प्रशिक्षक आशु चौधरी एवं जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर के स्टाफ अनिल,राकेश कुमार,भावना इत्यादि स्टाफ उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button