स्वास्थ्य

स्वाइन फ्लू बचाव व जागरूकता अभियान जिला कारागार व कांशीराम कालोनी में चलाया गया

फतेहपुर,यूपी: इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व चेयरमैन फ़तेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा स्वाइन फ्लू बचाव व जागरूकता अभियान जिला कारागार व कांशीराम कालोनी(महर्षि विद्या मंदिर) के पीछे चलाया गया।डॉ अनुराग द्वारा जिला कारागार में सभी बंदियों,अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए जेल अधीक्षक नागेश सिंह को 1000 मास्क व कांशीराम कालोनी में 100 मास्क प्रदान किए गए।

डॉ अनुराग ने बताया कि बदलते मौसम व वातावरण में बढ़ी उमस के चलते जुकाम,खांसी,बुखार जैसी समस्याएं इन दिनों स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती हैं लेकिन ये समस्याएं लगातार बनी रहे तो ये फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।स्वाइन फ्लू एच1 एन1 वायरस के संक्रमण से होता है।इससे बचाव के लिए बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए,हाथ धुलते रहना चाहिए,खांसी सर्दी जुकाम होने पर व छींक आने पर मुंह में रुमाल रखना चाहिए।भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से बचना चाहिए।लोगों से हाथ मिलाने से बचना चाहिए।ऐसी तमाम बातें बताकर जागरूक किया गया।इस अवसर पर प्रवीण सिंह,पवन कुमार उप जेलर,शांती देवी सहित प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button