स्वास्थ्य

रीबॉर्न ट्रस्ट द्वारा पुलिसकर्मियों की सेवा में निःशुल्क मेडिकल ड्राइव

पीडीडीयू,चंदौली: रीबॉर्न ट्रस्ट – उत्तर प्रदेश द्वारा अलीनगर थाना परिसर, पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में पुलिसकर्मियों की सेवा को समर्पित पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क मेडिकल ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस मेडिकल ड्राइव में लगभग 147 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

यह विशेष उल्लेखनीय है कि रीबॉर्न ट्रस्ट (REBORN TRUST) की स्थापना के तुरंत बाद से लगातार स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा को प्राथमिकता दी गई है, और यह लगातार आयोजित की गई छठी स्वास्थ्य जागरूकता ड्राइव रही। रीबॉर्न ट्रस्ट द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जागरूकता पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पॉपुलर हॉस्पिटल वाराणसी की मेडिकल टीम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। मेडिकल टीम में डॉ. ए. के. कौशिक (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. महेश तिवारी (गैस्ट्रो सर्जन), डॉ. संदेश रायकर (एम.डी. मेडिसिन) एवं डॉ. मंदावी परमार (गायनेकोलॉजिस्ट) द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं मेडिकल परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संजय वर्मा द्वारा टीम मैनेजमेंट तथा नमन श्रीवास्तव द्वारा फार्मा असिस्टेंट के रूप में सहयोग प्रदान किया गया।मेडिकल ड्राइव के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर जांच, शुगर टेस्ट, आवश्यक मेडिकल परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान लगभग 53 ब्लड टेस्ट भी किए गए, जिससे उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्राप्त हुआ।यह विशेष मेडिकल ड्राइव पुलिसकर्मियों की सेवा को समर्पित रही, जिसमें उनके स्वास्थ्य, जागरूकता एवं बेहतर जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवा वितरण की व्यवस्था की गई।

सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट), संस्थापक अध्यक्ष, रीबॉर्न ट्रस्ट ने कहा कि, “समाज सेवा केवल एक पहल नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की पहचान है। रीबॉर्न ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सेवाएं देना नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाना भी है। हम आगे भी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ ऐसे जनहितकारी अभियान जारी रखेंगे।”

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रीबॉर्न ट्रस्ट के वॉलिंटियर अजीत कुमार सोनी, नितेश जैस,तनवीर अंसारी,हयात अंसारी,आशा कुमारी सहित एनजीओ के अन्य वालिटयर का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके सहयोग एवं समर्पण से यह सामाजिक पहल सफलतापूर्वक संपन्न।रीबॉर्न ट्रस्ट भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के उद्देश्य से इस प्रकार के सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।रीबॉर्न ट्रस्ट का आगामी कार्यक्रम दिनांक 21 जून 2026 (रविवार) को जयपुरिया स्कूल, डांडी में पूर्वांचल मेहंदी महोत्सव आयोजित होने वाला “संस्कृति – द मेहंदी फेस्ट” रहेगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी दिए गए संपर्क नंबर 9839307216, 7080432822 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button