खेल
नंद बॉक्सिंग अकैडमी में बॉक्सिंग खिलाड़ियों की हुई बैठक

न्यू सेंट्रल कॉलोनी स्थित शास्त्री जन्मस्थली पार्क में नन्द बॉक्सिंग एकेडमी एंड सेल्फडिफेंस ट्रेनिंग सेंटर में बॉक्सिंग खिलाड़ियों के साथ एक बैठक की गई जिसमें चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन तथा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव व एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने खिलाड़ियों से अभ्यास को लेकर बातें करते हुए बताया कि मई माह के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाने की संभावना निश्चित है।
अतः सभी खिलाड़ियों को अब अपने स्किल पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस बैठक में लवली मौर्य,आदिति वेदराज, रूजदा जबी,कार्तिक यादव,अश्विन कुमार,सुप्रिया,नमन,सूरज,अनुराधा, सृष्टि,राज,आराध्या,मिताली,रितिका, दानिश,पलक,रुद्र इत्यादि बॉक्सिंग खिलाड़ी उपस्थित रहे।



