सनबीम भगवानपुर के शाश्वत ने मुक्केबाजी में जीता पदक

वाराणसी,यूपी: “सनबीम भगवानपुर के शाश्वत ने मुक्केबाजी में जीता पदक”
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आयोजित अंडर-19 यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 1 से 5 अप्रैल तक होने वाले बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वाराणसी जनपद के भगवानपुर स्थित सनबीम स्कूल के शाश्वत ने पदक जीत कर बढ़ाया मान। यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल भगवानपुर के कक्षा 12वीं के छात्र शाश्वत उपाध्याय ने वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रतियोगिता में सुपर हैवीवेट में कांस्य पदक प्राप्त किया इन्होंने क्वार्टर फाइनल में आर्यन तोमर शामली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
ज्ञात हो की शाश्वत ने इससे पहले भी सीबीएसई की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त किया था। यह जानकारी सनबीम स्कूल के खेल प्रभारी शशि प्रकाश सिंह ने दी है। विद्यालय के प्रबंधक, प्रिंसिपल व अन्य शिक्षकों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।



