खेल

उत्तर प्रदेश मुआयथाई टीम सेलेक्शन ट्रायल में 25 खिलाड़ियों का चयन

वाराणसी,यूपी: 12 अप्रैल 2026 को अमन सेंट्रल स्कूल होलापुर, वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश मुआयथाई टीम सेलेक्शन ट्रायल में 25 खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की और उत्तर प्रदेश टीम मे अपना स्थान सुनिश्चित किया।

चयनित सभी खिलाड़ी 1 से 4 जून तक हल्द्वानी (उत्तराखंड) में आयोजित नेशनल यूथ मुआयथाई चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!

 

सिलेक्शन ट्रायल कैंप को सफलतापूर्वक आयोजित करने में प्रमुख रूप से जयप्रकाश यादव, संतोष कुमार राय, हिमांशु विश्वकर्मा, दिनेश कुमार प्रजापति, श्याम विकास मौर्य आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा, साथ ही स्कूल डायरेक्टर चेत सिंह जी का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।इसकी जानकारी सैयद इमरान हुसैन ने दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button