खेल

शूटिंग बॉल जोन 4 अंडर 17 के लिए चंदौली टीम में पीआईएस के खिलाड़ियों का चयन

कुरहना, चंदौली: राज्यस्तरीय शूटिंग बॉल जोन 4 का आयोजन 18 अप्रैल दिन शनिवार को वाराणसी सारनाथ, लेढूपूर स्थित आर के एम पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है जिसमें चंदौली जनपद (PIS) के बालक तथा बालिकाओं की टीम कर रही है प्रतिभाग। चंदौली टीम में प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के दोनों वर्गों के बालक तथा बालिकाओं की टीम की 12- 12 सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। इसकी सूचना देते हुए चंदौली जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन के जिला महासचिव व कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि विगत वर्षों से चंदौली जनपद की टीम जोन प्रतियोगिता में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

जबकि चंदौली जिला शूटिंग बॉल संघ के जिला अध्यक्ष सतीश जिंदल ने खास तौर पर बालिका टीम का सराहना करते हुए कहा की खुशी होती है कि चंदौली की बेटियां भी अब जनपद का नाम रोशन कर रही है।

इस अवसर पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दिवाकर यादव,डीन आरपी सिंह, प्रिंसिपल सुनील कुमार द्विवेदी ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बालक वर्ग में कृष्णा यादव, सौरभ कुमार,अभिषेक यादव, आर्यन यादव, अंश सिंह यादव, पीयूष कुमार सिंह, लवकुश यादव,अर्पित यादव,अखिलेश यादव, स्वतंत्र यादव, रोशन यादव,सौरभ मिश्रा, दिव्यांश यादव जबकि बालिका टीम में खुशी शर्मा,अनुष्का सोनकर, स्वाति तिवारी,शिखा तिवारी,स्नेहा यादव, रिमझिम गोंड, निक्की सिंह,सौम्या सिंह, शाश्वत यादव, विद्या पांडे, आदित्री गुप्ता, बिस्मा सिद्दीकी।टीम कोच के रूप में कुमार नन्दजी होंगे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button