खेल

वाराणसी में जिला किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

वाराणसी,यूपी: जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन सेंट फ्रांसिस जेवियर्स स्कूल, तड़िया, सोनातालाब में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 198 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में विभिन्न भार एवं आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस पूरे प्रतियोगिता में सनबीम वरुणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया तथा डायनेमिक मार्शल आर्ट एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल, सनबीम वरुणा, एच.पी. ब्राइट स्कूल, पी.डी. कन्वेंट स्कूल, डायनेमिक मार्शल आर्ट एकेडमी, हरिवंधु इंटरनेशनल स्कूल, 39 जीटीसी आर्मी स्कूल, वाराणसी किकबॉक्सिंग एसोसिएशन, डीपीएस काशी सहित अन्य संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं।राष्ट्रीय रेफरी निजामुद्दीन रैनी, अंजली सिंह, शिखा यादव, काजल यादव, गुलशेर अहमद, दिल मोहम्मद, इसरार खान एवं दिनेश प्रजापति की देखरेख में मुकाबले निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए गए।

आयोजन समिति में अध्यक्ष शिव आधार यादव, सचिव अजहर खान, टूर्नामेंट डायरेक्टर निलेश कुमार यादव, आयोजन सचिव विवेक यादव एवं पंकज जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जिला सचिव अजहर खान एवं उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग के सह सचिव निलेश कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन आगामी उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जो 11 से 13 मई तक मेरठ में आयोजित होगी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button