खेल

श्री केन्द्रीय विद्यालय मेें 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण शुभारंभ:क्षमा सिंह

पीडीडीयू,चंदौली: केन्द्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग के तत्वावधान में 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के परिसर में किया गया। इस अवसर पर संभाग के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से आए खिलाड़ियों, एस्कॉर्ट्स, खेल शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर खेल भावना और उमंग से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या क्षमा सिंह एवं क्रीड़ा शिक्षक आनंद कुमार द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ हुआ। अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्या ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्षता एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। क्रीड़ा शिक्षक आनंद कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह जीवन में धैर्य, संघर्ष और निरंतर प्रयास का महत्व सिखाते हैं। इस अवसर पर वाराणसी संभाग के सहायक आयुक्त वी. के. सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं, खेल मैदानों एवं प्रतिभागियों के लिए की गई तैयारियों का अवलोकन किया और उन्हें सराहनीय बताया। इस संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन ही खिलाड़ियों में उत्साह और जोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

विभिन्न टीमों ने अभ्यास सत्रों में भाग लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं। खिलाड़ियों के आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त खेल मैदानों को भी प्रतियोगिता के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे सभी प्रतियोगिताएं सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सकें। इस अवसर पर नगीना राम, श्याम बिहारी, सुरेशकुमारी भारती, हृषिकेश मयंक, अर्चना, सोमिल भारती, प्राची भार्गव, प्रियंका गुप्ता, रजत सिंह, सतेन्द्र एवं संतोष कुमार,सत्य प्रकाश इत्यादि उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button