खेल

नेशनल योग चैम्पियनशिप में चंदौली को 8 मेडल जिसमें पीआईएस के 4 खिलाड़ियों ने जीते मेडल

चंदौली, यूपी: जनपद के खिलाड़ियों ने नेशनल योगा चैंपियनशिप में 8 पदक जीते। कानपुर के नवाबगंज स्थित विक्रमजीत सिंह कॉलेज में आयोजित 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक दो दिवसीय 5वीं नेशनल योगा चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें चंदौली जनपद के योग खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड,6 सिल्वर मेडल जीत सराहनीय प्रदर्शन किया।आर्या सिंह सिल्वर मेडल, अंजली दुबे सिल्वर मेडल,नूरहसन सिल्वर मेडल, रेयांश कुमार सिल्वर मेडल , अजमत अली सिल्वर मेडल, किमैरा शर्मा सिल्वर मेडल,लवली मौर्या गोल्ड मेडल, सुप्रिया कुमारी गोल्ड मेडल जीती।

टीम के साथ ट्रेनर शालिनी जायसवाल टीम में शामिल रही। यूपी ज्वाइंट सेक्रेटरी: योगा एसोसिएशन ऑफ यूपी व चंदौली टीम के कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि इस नेशनल योगा चैंपियनशिप में यूपी प्रथम ट्रॉफी जीती तो बिहार ने द्वितीय ट्रॉफी जीती।चंदौली के खिलाड़ियों कुल 8 पदक जीते जिसमें प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने 4 सिल्वर मेडल जीत अपने प्रदेश को ट्रॉफी जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव शोभित पाण्डेय, अध्यक्ष दिनेश मिश्रा के साथ दिवाकर यादव,आरपी सिंह,सुनील कुमार द्विवेदी इत्यादि ने बधाई दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button