स्टेट शूटिंग बॉल जोन तथा स्टेट दोनों में चंदौली पीआईएस का शानदार प्रदर्शन

चंदौली,यूपी: राज्यस्तरीय शूटिंग बॉल जोन 4 प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में चंदौली जनपद (प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल) के बालक तथा बालिकाओं की टीम प्रतिभाग की थी जिसमें बालकों की टीम ने थर्ड ट्रॉफी जीत राज्यस्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया था जो 2 से 3 मई 2026 तक आयोजित वाराणसी में ही आयोजित किया गया जिसमें पुनः प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन कर जब अपने जनपद पहुंचे तो

स्कूल के डायरेक्टर दिवाकर यादव,डीन आरपी सिंह, प्रिंसिपल सुनील कुमार द्विवेदी,चंदौली शूटिंग बॉल संघ के जिला अध्यक्ष सतीश जिंदल, स्पोर्ट्स टीचर सुनीता कुमारी व सभी शिक्षकों ने चयनित (विजेता) खिलाड़ियों में कृष्णा यादव, सौरभ कुमार,अभिषेक यादव, आर्यन यादव, अंश सिंह यादव, पीयूष कुमार सिंह, लवकुश यादव,अर्पित यादव,अखिलेश यादव, स्वतंत्र यादव, रोशन यादव,सौरभ मिश्रा, दिव्यांश यादव को अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दिया। टीम कोच के रूप में चंदौली जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन के जिला महासचिव व विद्यालय कोऑर्डिनेटर कुमार नन्दजी रहे।



