अपराध

युवक को जबरन कार में बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले युवती समेत चार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, यूपी: जनपद के थाना रामराज की पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने युवक को जबरन गाडी में बैठाकर लूट करने वाले तीन आरोपी व एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक स्विफ्ट कार, एक बाइक, एटीएम, आधार कार्ड, मोबाइल, तमंचा व 5800 रुपए बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों ने एटीएम कार्ड का पिन पूछकर बैंक से भी बीस हजार रुपए पीड़ित के निकाल लिए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सोमवार को पीडित ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसका भाई स्कूटी से जा रहा था। तो गांव हाशमपुर के सामने ओवर ब्रिज के पास कार सवार आरोपियों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसे बाग में ले जाकर नगदी व एटीएम कार्ड लूट लिया। कार सवार आरोपियों ने धमकाकर एटीएम का पिन पूछकर खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। बुधवार को रामराज पुलिस ने आरोपी नईम व अनस निवासीगण मोहल्ला मुश्तर्क थाना मीरापुर, सुमित सैनी निवासी गांव मुझेडा व एक युवती को गिरफ्तार किया है। रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिरोही ने बताया कि वारदात में समरोज निवासी मुझेडा समेत चार आरोपी वांछित चल रहे है।

वांंछित समरेज ने वारदात की योजना बनाई थी। उसने पीडित तालिब को फंसाने के लिए अपनी प्रेमिका द्वारा तालिब से सोशल मीडिया पर बातचीत कराई। योजना के अनुसार आरोपी समरेज की प्रेमिका ने पीडित तालिब को मिलने के लिए बुलाया। जब वह महिला से मिलने के लिए जा रहा था तो आरोपी समरेज ने अपने साथियों के साथ उसकी स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया और उसे सरकारी टयूबवैल पर ले गए।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button