पुलिस टीम ने XUV कार से कुल 42 किलो 470 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 शातिर तस्कर किया गिरफ्तार

अलीनगर,चन्दौली:उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में मुखबिर द्वारा द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर ए.एन.टी.एफ. टीम वाराणसी प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा सिंधीताली रेलवे ओवर ब्रीज के पास घेराबंदी कर एक XUV कार से कुल 42 किलो 470 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है और मौके से 02 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
12 जुलाई को ए.एन.टी.एफ टीम वाराणसी को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध गांजे की एक बड़ी खेप एक कार XUV में लादकर लाई जा रही है । सूचना पर ए.एन.टी.एफ टीम वाराणसी द्वारा तत्काल थाना अलीनगर को सूचित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए, ए.एन.टी.एफ टीम वाराणसी व थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा सिंधीताली रेलवे ओवरब्रीज के पास घेराबंदी की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध XUV कार (महेन्द्र XUV 500 संख्या UP50 AB 9878 ) इशारा किया गया, तो चालकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उक्त वाहन को पकड़ लिया। जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो महेन्द्र XUV 500 की डिग्गी से 14 बंडल अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 42 किलो 470 ग्राम होना पाया गया ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि साहब हम लोग उडीसा से कम दाम पर गांजा खरीद कर लाते है जिसे विनय द्विवेदी पुत्र पवन द्विवेदी निवासी चमरौहा उचडीह थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट मो0नं0 7518429054 दे देते है यह जो गांजा है हम दोनों व विनय द्विवेदी द्वारा पैसा लगा कर लाते है जिसे हम लोग लाकर विनय को दे देते है और विनय उसे आस पास के क्षेत्रो में बेच देता है और विक्री के पैसे को आपस में बाट लेते है कि साहब आज हम लोग गांजा लेकर आ ही रहे थे की आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया ।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली,उ0नि0 सतीश चन्द्र सिंह चौकी प्रभारी जफरपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली,हे0का0 प्रदुम्न द्विवेदी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली ।
ए.एन.टी.एफ. टीम वाराणसी टीम: उ0नि0 कुलदीप शर्मा मय हमराह,उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह, हे0का0 संजय सिंह,का0 जयन्त सिंह,का0 अजीत कुमार,का0 अमित चौरसिया ,का0 शिवांश राय, का0 प्रदीप कुमार,का0 देवानन्द।



