अपराध

धीना एवं सकलडीहा पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चन्दौली,यूपी:उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धीना एवं थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना धीना पुलिस की कार्यवाही

मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्लू से संबंधित *मु0नं0 2223/17 सरकार बनाम रामनारायण, अ0सं0 17/05, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना धीना, जनपद चन्दौली के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना धीना पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामनारायण बिन्द पुत्र रामकृत उर्फ बुद्धू बिन्द, निवासी ग्राम भोलापुर, थाना धीना, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 45 वर्ष को 20 अगस्त को समय करीब 12.45 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

थाना सकलडीहा पुलिस की कार्यवाही

मा0 न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जनपद चन्दौली द्वारा प्रकीर्ण वाद सं0 325/2024 (सोनी देवी बनाम अनिल राय) अन्तर्गत धारा 128 CrPC में ₹4,08,000/- की धनराशि जमा करने हेतु जारी वसूली वारंट के क्रम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त अनिल राय पुत्र रामअवध राय, निवासी ग्राम जमुरना, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 28 वर्ष को 20 अगस्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा न्यायालय के आदेशानुसार धनराशि जमा न करने पर वसूली वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button