चकिया में समाजवादी पार्टी युवजन सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक

चकिया,चंदौली: समाजवादी पार्टी युवजन सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक चकिया में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भूमिका बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी युवजन सभा के नेता आजाद यादव ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चीनी, पेट्रोल,डीजल,गैस जैसे महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न समस्याओं से परेशान है। युवाओं को रोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के बजाय सरकार केवल दावों और वादों तक सीमित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता की समस्याओं को समझें और समाजवादी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं।

आजाद यादव ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है।
आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। साथ ही युवाओं से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।



