विष्णु भगवान स्कूल बॉक्सिंग अकादमी में शेष कुमार,खुशनुद अहमद,डॉ.मोहम्मद मुजफ्फर आलम द्वारा बॉक्सिंग खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

प्रयागराज,यूपी: विष्णु भगवान स्कूल बॉक्सिंग अकादमी में प्रयागराज मुक्केबाजी संघ एवं ग्राम मखऊपुर के शेष कुमार, खुशनुद अहमद तथा डॉ. मोहम्मद मुजफ्फर आलम द्वारा सभी बॉक्सिंग खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में प्रयागराज मुक्केबाजी संघ के सचिव अतुल सिद्धार्थ एवं संयुक्त सचिव अभय कुमार कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान यह घोषणा भी की गई कि बहुत जल्द ग्राम मखऊपुर में एक मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल सकेगा।
इस अवसर पर शेष कुमार ने सभी खिलाड़ियों को अपने हाथों से पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही कौशांबी जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष राम कैलास पाल एवं सचिव अभिषेक द्विवेदी द्वारा शेष कुमार को कौशांबी जिला मुक्केबाजी खेल प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में खुशनुद अहमद एवं डॉ. मोहम्मद मुजफ्फर आलम ने भी खेलों को आगे बढ़ाने और कौशांबी जिले में अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं कराने का संकल्प लिया, ताकि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर प्राप्त हो सकें।



