गुरु रामदास इंटरनेशनल स्कूल के शिखर स्पोर्ट्स वर्ल्ड एवं जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा प्रतियोगिता आयोजित

मुरादाबाद,रामपुर: शिखर स्पोर्ट्स वर्ल्ड एवं जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का 26 अप्रैल से 10 मई 2026 “टेनिस बॉल क्रिकेट रूरल चैंपियनशिप–2026” का सफल एवं भव्य समापन गुरु रामदास इंटरनेशनल स्कूल, मिलक ग्राउंड में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरदार मंजीत सिंह, चेयरमैन, गुरु रामदास इंटरनेशनल स्कूल, मिलक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गंगा सिंह, ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र सिंह, वाइस मैनेजर, गुरु रामदास इंटरनेशनल स्कूल, मिलक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के आयोजन में ऑर्गेनाइजर अवनीश कुमार, डायरेक्टर, शिखर स्पोर्ट्स वर्ल्ड तथा प्रदीप कुमार गौतम, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, महासचिव जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ एवं संयुक्त सचिव जिला रामपुर ओलंपिक संघ की विशेष भूमिका रही। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों को लीग चरण में तीन-तीन मैच खेलने का अवसर दिया गया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम ए खाते नगरिया, टीम बी (एकेडमी टीम), टीम डी तथा टीम एफ ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल मुकाबले 10-10 ओवर के प्रारूप में खेले गए, जिनमें शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ए खाते नगरिया एवं टीम एफ ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें टीम ए खाते नगरिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 42 रनों से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की।प्रतियोगिता में टीम एफ उपविजेता रही, जबकि एकेडमी की टीम बी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।



