राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कर्ष तिवारी स्वर्ण पदक

चंदौली,यूपी: ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में दिल्ली के प्रतिष्ठत ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित 12वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे चंदौली के खिलाड़ी उत्कर्ष तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया दिल्ली ताइक्वांडो एसोसिएशन और ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 13 से 15 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में एस ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी उत्कर्ष तिवारी ने सब जूनियर मे 29 किलो भार वर्ग मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है उत्कर्ष की सफलता का श्रेय राष्ट्रीय रेफरी एवं कोच राहुल कुमार को दिया जा रहा है उत्कर्ष तिवारी के पिता डॉ राधा रमन अपने बच्चों के स्वर्ण पदक जीतने पर गर्ववानित महसूस कर रहे हैं
ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय, डॉ साजू थॉमस, डॉ विनय कुमार वर्मा, डॉ अनिल मिश्रा एव प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आशय जानकारी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार ने दी।



