बनारस ट्रॉफी 2026 का सफल समापन जिसमें हरियाणा चैंपियन तो पंजाब उपविजेता

वाराणसी,यूपी: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के संयोजन एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 16 से 18 मई 2026 तक आयोजित “बनारस ट्रॉफी 2026” बॉक्सिंग चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हो गया।
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव उपेंद्र पांडेय ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि पंजाब की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से आए मुक्केबाजों ने अपने दमखम और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह का परिचय दिया। आयोजन को सफल बनाने में अरुण पांडेय के नेतृत्व में के.एन. पांडेय, संजय पाल, सौरभ केजरीवाल, रुनझुन, मुकेश, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रवीण, तकनीकी अधिकारियों एवं रेफरी पैनल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजन अध्यक्ष आशुतोष ओझा ने देते हुए कहा कि बनारस ट्रॉफी 2026 परिणाम शानदार रहा जिसमें चैंपियन हरियाणा तथा उपविजेता पंजाब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।



