खेल

हल्द्वानी की धरती पर द्वितीय देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ शुभारंभ

उत्तराखंड,हल्द्वानी: खेल जगत फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड राज्य के सभी 13 जनपदों में पहुंचने वाली द्वितीय देव भूमि खेल चेतना यात्रा पहुंची हल्द्वानी यात्रा के मुख्य अतिथि महापौर हल्द्वानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत हल्द्वानी, नगेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से यात्रा को झंडी दिखलाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।

खेल जगत फाउंडेशन द्वारा द्वितीय देवभूमि खेल चेतना यात्रा खेल विभाग उत्तराखंड, युवा कल्याण विभाग प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड के साथ हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंची लगभग 800 खिलाड़ियों को खेल जगत फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया।

यात्रा हल्द्वानी पहुंचने पर खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता ने भारत सरकार राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान,खेल, पर्यावरण,लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की उद्देश्य से इस यात्रा को निकाला जा रहा है विभिन्न विषयों पर युवाओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को फर्जी खेल संघो से सावधान रहें वर्तमान सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव खिलाड़ियों की मदद कर रही है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button