खेल

मऊ में आयोजित एक दिवसीय ओपन अंडर 19 शूंटिंग बॉल प्रतियोगिता में वाराणसी विजेता

मऊ,यूपी: मऊ में आयोजित हुई 6 जून को एक दिवसीय ओपन अंडर 19 शूंटिंग बॉल प्रतियोगिता हुआ शानदार आगाज।इस शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में चंदौली(PIS), वाराणस, आजमगढ़,मऊ,बलिया, जौनपुर,भदोही, गोरखपुर, स्वर्गीय कल्लू पहलवान एकेडमी की टीमें भाग ली। जिसमें उपस्थित विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने कड़ी स्पर्धा दिखाई और प्रथम सेमीफाइनल बालिका वर्ग का मऊ व देवरिया के बीच जिसमें मऊ विजेता जबकि दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी व आजमगढ़ के बीच जिसमें वाराणसी विजेता रही

वही बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल वाराणसी व आजमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी विजेता रही तथा दूसरा सेमीफाइनल स्वर्गीय कल्लू पहलवान एकेडमी व जौनपुर के बीच खेला गया जिसमें स्वर्गीय कल्लू पहलवान एकेडमी विजेता बनी। बालक वर्ग का फाइनल मैच वाराणसी व स्वर्गीय कल्लू पहलवान एकेडमी के खेला गया जिसमें वाराणसी की टीम विजेता बनी जबकि बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला वाराणसी व मऊ के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी विजेता बनी।

बालक तथा बालिका के दोनों वर्गों में तृतीय स्थान पर आजमगढ़ रही। ऑफिसियल के रूप में कुमार नन्दजी(चीफ कंट्रोलर), छोटक पटेल, अवनीश सिंह,राकेश यादव,हर्ष यादव, अखिलेश पटेल,सूरज पटेल,रणजीत रहे। उत्तर प्रदेश शूटिंग बॉल संघ के महासचिव तारकेश्वर सिंह ने मऊ शूटिंग बॉल संघ के सचिव सत्येंद्र यादव,भीम सिंह,बुलेट,भईया लाल इत्यादि का आभार व्यक्त किया इस सफल प्रतियोगिता हेतु।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button