खेल

जिला ओलम्पिक संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस मनाया गया

जिला ओलंपिक संघ चंदौली के द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे को हर्ष और उल्लास के साथ सनबीम स्कूल मुगलसराय में मनाया गया जिसमें सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न खेल संघो के सचिव व खिलाड़ियों को ओलंपिक संघ की टी-शर्ट और टोपी प्रदान किया गया।

सद्भावना दौड़ में जिले के डेढ़ सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया खिलाड़ियों के साथ जिला ओलंपिक संघ चंदौली के अध्यक्ष लाल मोहम्मद सचिव पी पी यादव कोषाध्यक्ष शरद प्रताप राव,के साथ जिला कीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद, पूर्व रीजनल स्पोर्ट्स अफसर अरुणेंद्र पांडे, अशोक कुमार केसरी,अनूप सिंह, देव आनंद, नवीन कुमार ,मनु श्री, नीरज गुप्ता जमीर अहमद,राजेश यादव, रेनू सिंह, बृजेश कुमार, नीरज पटेल, श्वेता पटेल, कमलेश, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button