खेल

साहिबाबाद में खो-खो प्रतियोगिता के बाद विजेताओं का हुआ सम्मान

साहिबाबाद,यूपी: UFO Academy India द्वारा आज A-74 शिव शक्ति विहार, लाजपत नगर, साहिबाबाद स्थित अकादमी परिसर में सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।यह समारोह कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित 35वीं सब-जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के सम्मान में आयोजित किया गया।

समारोह में भूपेंद्र सिंह महासचिव खो खो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि ने गाजियाबाद के खिलाड़ी ध्रुव, तनिश, युवराज देव कुमार तथा प्रशिक्षक शुभम कामत, मनीष कुमार, मोहित कुमार और सारिक को सम्मान पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे साथी रिंकू कुमार ने सभी खिलाड़ियों और खो खो कोच टीम के साथ गए थे सभी को काव्या स्पोर्ट्स की तरफ से टी शर्ट उपहार रूप में दी गई।

इस अवसर पर भूपेंद्रजी महासचिव – खो-खो उत्तर प्रदेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कपिल शर्मा, प्रशांत भारद्वाज,मनोज पंवार, दीपिका विश्वकर्मा, कमला सावंत,डॉ. प्रवीण कुमार एवं रिंकू सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

UFO Academy India के अकादमी संचालक कपिल शर्मा* ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार* ने कहा कि अकादमी भविष्य में भी ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करती रहेगी।समारोह का संचालन सुबह 11:00 बजे शुरू होकर गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। खिलाड़ियों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button