ओला वियाखे कप जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रामायण ने जीता

चंदौली,यूपी: बीपी स्कूल दुल्हीपुर मुगलसराय खेल मैदान पे आज हुए ऑर्बिट ग्रुप ऑफ दिल्ली द्वारा आयोजित प्रथम अंडर 16 जूनियर ओला वियाखे टूर्नामेंट का खिताब रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली को सात विकेट से हरा कर जीत लिया टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने 119 रन बना के ऑल आउट हो गए टीम पूरे पच्चीस ओवर भी नहीं खेल सकी पूरी टीम 22.4 ओवर में ही ऑल आउट हो गए टीम की तरफ से अमन यादव ने 32 रन की ठोस पारी खेली जिसमें चार बाउंड्री और एक छक्के शामिल थे जबकि कृष्ण ने तेज 26 रन में चार चौके लगाए अभय ने 12 रन का योगदान दिया ।
रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर की तरफ से सुशांत ने सबसे अधिक तीन विकेट लिया जबकि ओम और पवन ने दो दो विकेट लिया एक विकेट अभिज्ञान को मिला जवाब में रामायण हॉस्पिटल ने 17 वे ओवर में ही तीन विकेट पे 120 रन बनाए जिसमें प्रतिमा ने नाबाद 46 रन बनाए जबकि पवन राय ने तेज 25 रन में चार बाउंड्री और एक छक्के लगाए मनिंदर ने 18 और नीलू ने 15 नाबाद रन बनाए पूर्वांचल स्पोर्ट्स की तरफ से अभय और कृष्ण ने एक एक विकेट लिया जबकि एक बैटर रन आउट हुआ प्लेयर ऑफ द मैच पवन को दिया गया बेस्ट बैटर प्रतिमा और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार पवन को दिया गया।अनुशासित प्लेयर का पुरस्कार अमन यादव को दिया गया बेस्ट फिल्डर सुशांत बने अंपायर राबी और रेफरी मुकेश पटेल रहे जबकि मुख्य अतिथि समाजसेवी इमरान खान और मोहम्मद तालिब थे।



