UFO Academy India द्वारा बेल्ट ग्रेडिंग एग्जाम जिसमें पियूष बने ब्लैक बेल्ट

साहिबाबाद,यूपी: 29 जून 2026 को UFO Martial Arts Academy india, शिव शक्ति विहार में आज बेल्ट ग्रेडिंग एग्जाम का आयोजन किया गया। एग्जाम में खिलाड़ियों ने काता और कुमिते का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस एग्जाम में ब्लैक बेल्ट के लिए *पियूष सिंह, श्याम यादव एवं युवराज* ने सभी मानकों पर खरा उतरते हुए सफलता प्राप्त की। वहीं *सीनियर ग्रीन बेल्ट* के लिए *तरनवीर सिंह, शिवांश सिवाल, त्रियक्ष शर्मा एवं शिवांश सामंत* ने शानदार प्रदर्शन किया।
बेल्ट एग्जाम में जज की भूमिका मनोज पंवार एवं प्रशांत भारद्वाज* ने निभाई। बच्चों को तैयार करने में *बच्चों की कोच दीपिका शर्मा* का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर *UFO Academy के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार* एवं महासचिव कपिल शर्मा* विशेष रूप से उपस्थित रहे। महासचिव कपिल शर्मा* ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लैक बेल्ट जिम्मेदारी का प्रतीक है। अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार* ने कोच दीपिका शर्मा सहित सभी प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि अकादमी निरंतर ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार कर रही है।सभी सफल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं नई बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ब्लैक बेल्ट:* पियूष सिंह, श्याम यादव, युवराज ।सीनियर ग्रीन बेल्ट:* तरनवीर सिंह, शिवांश सिवाल, त्रियक्ष शर्मा, शिवांश सामंत रहे।



