11 स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बहादुरपुर ने नरबतपुर को 3 विकेट से हराया

चौसा,बक्सर:11 स्टार क्रिकेट क्लब, बहादुरपुर द्वारा आयोजित मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपचेयरमैन प्रतिनिधि विकास राज ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर व फीता काटकर शुभारंभ कराया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने का आह्वान किया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में नरबतपुर और बहादुरपुर की टीमें आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए नरबतपुर की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 62 रन बनाकर बहादुरपुर के सामने 63 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बहादुरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का विजयी आगाज़ किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने पूरे मैदान का माहौल रोमांचक बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास राज के साथ समीम सर, तम्मना जी,एडवोकेट वसीम अकरम,जावेद जी, दानिश, राकेश चौधरी, संतोष चौधरी, इमाम साहब सहित अनेक गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विकास राज ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और आपसी भाईचारे का सबसे सशक्त माध्यम है। युवा वर्ग खेलों से जुड़े, नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने गाँव, समाज और देश का नाम रोशन करें। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं, जिन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।”आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग की सराहना की।



