मुजफ्फरनगर में स्विमिंग पूल का पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर,यूपी: मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ रोड पर एसकेबी आरोग्यम हॉस्पिटल के निकट टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमीमें स्विमिंग पूल का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर का भ्रमण कर इसकी प्रशंसा की।
टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारंभ दोपहर के समय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया था। इसके बाद पहुंचे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं गौरव स्वरूप ने परिसर में स्थित स्विमिंग पूल व अन्य खेल ग्राउंड का फीता काटकर उद्घाटन किया।
टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी का संचालन करने वाले शाश्वत गोयल, निकुंज गोयल, वासु मित्तल एवं ध्रुव मित्तल एवं शुभम जैन आदि ने बताया कि एकेडमी में बॉक्स क्रिकेट, पिकल बॉल, एक्टिविटी एरोबिक्स, स्पोर्ट्स फुटबॉल, स्विमिंग पूल, सोएपी फुटबॉल और जॉर्बिंग बॉल से मनोरंजन का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेणु गर्ग, नगर पालिका परिषद के सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, पूर्व सभासद विकल्प जैन एवं आशुतोष गुप्ता का टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी में पूर्व सभासद दीपक गोयल एवं रजनी गोयल ने स्वागत किया।



