अपराध

मुजफ्फरनगर में एटीएम बदलकर बैंक खातों से रुपए निकालने वाले गिरोह से 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर,यूपी: जनपद के थाना तितावी व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड में एक शातिर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 38 हजार रुपए, दो एटीएम स्वाईप मशीन, 51 एटीएम कार्ड , एक कार व तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने 1.49 लाख रुपए एटीएम स्वाईप मशीन में फ्रीज करा दिए है।

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि गांव अमीरनगर निवासी अमरपाल सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि वह बघना चौराहे पर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। वहां मौजूद अज्ञात आरोपियों ने धोखाधडी उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बैंक खाते से एक लाख रुपए की धनराशि निकाल ली। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार के लिए टीम गठित की थी। शनिवार सुबह पुलिस चिरमा टीला मोड पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। शामली की तरफ से आ रही संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने कार को दौडाते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वसीम निवासी चिरचिटा उर्फ चिट्टा थाना सलेमपुर, बुलंदशहर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने काम्बिंग करते हुए कार से उतरकर भागे उसके साथी मोबीन व नदीम निवासी गांव चिरचिटा उर्फ चिट्टा थाना सलेमपुर बुलंदशहर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 38 हजार रुपए, दो एटीमए स्वाईप मशीन, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, एक कार व एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने एटीएम स्वाईप मशीन में 1.49 लाख रुपए फ्रिज करा दिए है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एटीएम के आसपास घूमते रहते है। भोले भाले लोगों को देखकर धोखाधडी कर उनके एटीएम कार्ड बदल लेते है। विभिन्न जनपदों में इस गैंग ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस की गोली लगने से घायल शातिर बुलंदशहर के सलेमपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button