अपराध

चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता 3.92 करोड़ का सोना किया बरामद

चंदौली,यूपी: थाना चन्दौली पुलिस और स्वाट/SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए KIA Carens कार से करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिहार की तरफ से एक KIA Carens कार में अवैध सोना छिपाकर दिल्ली ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर नवही पुलिया हाईवे पर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि कार के गियर बॉक्स के नीचे एक विशेष बॉक्स बनाकर उसमें सोना छिपाया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बॉक्स खुलवाया तो कपड़े के लंबे बेल्ट में भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटी दो सिल्लियां बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार, बरामद पीली धातु का कुल वजन 2 किलो 565.720 ग्राम है। मौके पर आयकर विभाग और राजस्व आसूचना विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जांच और वजन कराया गया। वैल्यूअर ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये बताया गया।

आयकर विभाग की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बरामद पीली धातु विदेश में निर्मित सोना बताया गया है। आरोपियों के पास सोने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुबेर मुबारक शेख, निवासी सांगली महाराष्ट्र और मनीष कुमार, निवासी फतेहाबाद हरियाणा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 565.720 ग्राम सोना, 5 मोबाइल फोन और KIA Carens कार बरामद की है। बरामद सोना नियमानुसार राजस्व आसूचना विभाग को सुपुर्द कर दिया गया ।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button