ब्रेकिंग न्यूज़

29 नवंबर से दो दिसंबर तक प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारियां अंतिम पायदान पर

पीडीडीयू,चंदौली: कुरहना स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में 29 नवंबर से दो दिसंबर तक उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। चंदौली जिला भारोत्तोलन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक-बालिका, जूनियर और सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू, उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन एसोसिएशन की अध्यक्ष सबीना यादव, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता विजय शर्मा और दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष डॉ. सहदेव यादव, उतर प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष/एशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के सीईओ सबीना यादव सहित खेल जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी आयोजन का विशेष आकर्षण होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सबीना यादव ने भी आज की तैयारियों को लेकर सकारत्मक है।

प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडंट, वाराणसी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष व चंदौली जिला भारोत्तोलन एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. पीयूष यादव ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और मैदान में टेंट लगाने सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित लोगों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

डॉ.पीयूष यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष डॉ.सहदेव यादव के साथ ही दो बार की ओलंपिक पदक विजेता, पद्मश्री और खेल रत्न सम्मान से सम्मानित मीराबाई चानू, उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन एसोसिएशन की अध्यक्ष सबीना यादव और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित विजय शर्मा की मौजूदगी से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। चंदौली जिला भारोत्तोलन के महासविच प्रदीप यादव ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करेगा। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक दिवाकर यादव, डीन आरपी सिंह, प्रिंसिपल महेश मिश्रा,स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव सह विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर कुमार नन्दजी इत्यादि मौजूद रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button