ब्रेकिंग न्यूज़

नागरिक सुरक्षा को लेकर ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन

पीडीडीयू,चंदौली: नागरिक सुरक्षा को लेकर ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन, संयुक्त टीमों ने किया बचाव का अभ्यास।चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर फायर ब्रिगेड पुलिस स्टेशन में शाम 6 बजे नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) की ओर से ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा, पुलिस, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।

अभ्यास के दौरान दो मंजिला भवन में आग लगने तथा लोगों के फंसे होने की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन, आग बुझाने, घायलों को सुरक्षित निकालने और प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया गया। विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय, तत्परता एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी शैलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नागरिक सुरक्षा के सहायक उप नियंत्रक योगेश श्रीवास्तव ने किया। मौके पर एडीएम राजेश कुमार, सीओ कृष्णमुरारी शर्मा, सीओ अरुण कुमार, चीफ वार्डेन डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. केएन पांडेय, सतीश जिंदल, डॉ. ओपी सिंह, राकेश तिवारी एवं कुमार नंदजी(मार्शल आर्ट्स, बॉक्सिंग ट्रेनर) के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button