पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा थाना बलुआ का आकस्मिक निरीक्षण

चंदौली,यूपी: पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली आकाश पटेल द्वारा कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने एवं जनसुनवाई को त्वरित व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना बलुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना, हवालात, मेस तथा बैरक की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने थाने के अभिलेखों (अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर आदि) के रखरखाव की स्थिति देखी और उन्हें अद्यतन (update) रखने के निर्देश दिए।
थाने पर त्वरित जनसुनवाई तथा महिला सुरक्षा प्राथमिकता:मिशन शक्ति केन्द्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लेने और पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुँचाने हेतु निर्देशित किया गया।सघन गश्त व चेकिंग:क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों, चौराहों और बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त तथा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग तेज करने का आदेश दिया गया।
लंबित मामलों का निस्तारण:विवेचनाओं का निस्तारण समय से करने, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा मालखाने में निस्तारित मुकदमों से संबंधित माल के वैधानिक निस्तारण की कार्रवाई तेज करने हेतु निर्देशित किया गया।अनुशासन व पुलिसिंग: ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने और आमजन के साथ शालीन व सहयोगात्मक व्यवहार करने की सख्त हिदायत दी गई।
‘यक्ष ऐप’ (YAKSH App) का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन:पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिस कर्मियों, हल्का प्रभारियों एवं थाना प्रभारी को ‘यक्ष ऐप’ के प्रभावी उपयोग हेतु कड़े निर्देश दिए। उन्होंने थाने के अंतर्गत सभी बीट क्षेत्रों के गांवों/मोहल्लों, महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थलों तथा सीसीटीवी कैमरों की सटीक जियो-टैगिंग (Geo-Tagging) सहित अपराधियों के भौतिक सत्यापन तत्काल पूर्ण करने को कहा गया।इस दौरान इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी रहे।



