ब्रेकिंग न्यूज़

भाकियू टिकैत ने संयुक्त मण्डलीय क़ृषि उत्पादकता गोष्ठी में चंदौली की समस्यावो क़ो उठाया

चंदौली/वाराणसी,यूपी: वाराणसी के संकुल भवन मे संयुक्त मण्डलीय क़ृषि उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव क़ृषि ने किया. इस गोष्ठी मे वाराणसी मंडल प्रयागराज और विंध्य मंडल के जिलों के तमाम किसान और क़ृषि से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष कन्हैया मौर्या चंदौली ने पुरजोर तरीके से किसानों की समस्यावो क़ो प्रमुख सचिव क़ृषि के समक्ष रखा कि जिले मे पहले किसानों की फ़सल बाढ़ से नुकसान हुवा जिसका मुआवजा मात्र लगभग एक हजार रुपया मिला, जबकि धान की रोपाई मे लगभग दस से बारह हजार रुपया लगता है।

ये मुआवजा एक भीख के समान है मुआवाजे की रकम बारह हजार किया जाय। जिले के तमाम सिंचाई विभाग के कार्यालय अभी भी वाराणसी से संचालित हो रहे है, अविलम्ब जिले मे शिफ्ट करने की कवायद शुरू किया जाय। वाण सागर परियोजना की फ़ाइल शुरू किया जाय जिससे चकिया शिकारगंज नौगढ़ के किसान लाभन्वित हो सके। विंध्य एक्सप्रेस में किसानों की उपजाऊ भूमि जा रही है. किसानों की उपजाऊ भूमि बचाने के लिए अन्य विकल्प क़ो तलाशा जाय नहीं तो जनपद का धान का कटोरा ख़त्म हो जायेगा।प्रमुख सचिव क़ृषि ने जिले के अधिकारियो क़ो निर्देश दिया की जल्द से किसानों की समस्यावो पर कार्यवाही करे। साथ ही अस्वासन दिया कि चंदौली एक आकांक्षी जिला है इसलिए जिले के किसानों की समस्यावो की खुद मानिटरिंग करेँगे। चंदौली से भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष डा राजीव जिला सचिव अलाउद्दीन ब्लाक अध्यक्ष प्रभाकर मौर्या तहसील अध्यक्ष कन्हैया मिडिया प्रभारी आनंद ने नेतृत्व किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button