ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी में लोड बढ़ने से बिजली तार जलकर टूट रहे हैं जिसमें 100 करोड़ के टेंडर से लगा निम्न स्तर का 120 की जगह 50mm का तार

चंदौली:  तापमान बढ़ने व भीषण गर्मी के चलते लोग का जीना हो गया है बेहाल जिसमें बिजली कटौती से भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली के तारों और खभों की स्थिति भी सही नहीं होने से गर्मी में लोड बढ़ने से जर्जर बिजली के तार टूट जा रहे हैं जिसे जनपद चंदौली में तार और खंभे बदलने की जिम्मेदारी मोंटी कार्लो कम्पनी को दी गई थी। मार्च 2024 में काम पूरा करने के तय सीमा निश्चित की गई थी।

जिले में जर्जर बिजली के तारों और खम्बे को बदलने के लिए डेढ़ वर्ष पूर्व करीब 100 करोड रुपए का टेंडर किया गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी अब तक काम पूरा नहीं हो सका है जबकि कंपनी पर निम्न स्तर का तार लगाने का आरोप भी लग रहा है जो लोड बढ़ने से बार-बार तार जलकर टूट जा रहा है। ओमप्रकाश अधीक्षक अभियंता ने कहा कि तापमान बढ़ने पर एबीसी केबल हीट होकर टूट रहे है। कार्यदायी संस्था को सर्किट बढ़ाने के साथ मजबूत और अच्छी क्वालिटी के तार लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

जबकि टेंडर के शर्तों के अनुसार संस्था को 120 एमएम की एबीसी केबल लगानी थी परंतु 50 एमएम की केबल लगाई गई है। उम्मीद से अधिक गर्मी बढ़ने के चलते तार लोड सहन नहीं कर पा रही है और आए दिन टूटकर खभों से तार जलकर टूट जा रही है।लोगों द्वारा विरोध करने के बाद अब कंपनी सपोर्ट तार भी लगा रही है जिससे समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सके।

20 में को चन्धासी उपकेंद्र के फीडर संख्या 2 से जुड़े रवि नगर कॉलोनी में रात 8:00 बजे केबल जलने से करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही वहीं 5 जून की रात फीडर संख्या व में रात के 10 से 12 बजे तक 2 घंटे में आठ स्थानों पर हाई टेंशन व एलटी तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button