ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड के विकास द्वारा एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने पर झारखंड कुश्ती संघ द्वारा हुआ भव्य स्वागत

झारखंड: U-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर लौटे बिकास कच्छप का रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर झारखंड कुश्ती संघ के द्वारा हुआ भव्य स्वागत।

21 से 30 जून 2024 तक जॉर्डन में आयोजित U-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटे झारखंड के पदक विजेता विकास कच्छप का रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर बाजे गाजे,फूल-बुके,माला से झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। साथ में JSSPS के अधिकारीगण पुष्पा हांसदा, मुकुल टोप्पो तथा पदक विजेता विकास के माताजी और उनके परिवारजनों के द्वारा पारंपरिक रूप से जल,अकक्षत और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक मधु तिर्की और कुश्ती खिलाड़ी भी मौजूद रहे।

कुश्ती के अभिभावक भोलानाथ सिंह ने भी विकास का अंग वस्त्र माला-बुके से स्वागत किया एवं भविष्य में भी अच्छे प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

शिल्पी नेहा तिर्की – माननीया विधायिका माण्डर के द्वारा भी राँची एयरपोर्ट पर पहुँच विकाश कच्छप का किया गया स्वागत।JSSPS के CEO श्रीजी के राठौर ने भी विकास से मिलकर उसे खूब सारी बधाइयां दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button