सेंट्रल पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षकों का चला प्रशिक्षण कार्यशाला

चंदौली,मुग़लसराय: सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप के सभी ब्रांच के शिक्षक -शिक्षिकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को धूस खास ब्रांच में किया गया I यह विद्यालय के स्थापना दिवस का 25वां रजत जयंती वर्ष है इसीलिए वर्ष भर चलने वाले कई कार्यक्रमों के निर्णय लिए गए I
प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन देश के जाने माने ललित निबंधकर डॉ उमेश प्रसाद सिंह व प्रसिद्ध उपन्यासकार रामजी प्रसाद भैरव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया प्रशिक्षण तीन सत्र में चलाI उद्घाटन सत्र में मेरे द्वारा विजन, रिसोलुशन व टारगेट पर चर्चा हुई I लंच के बाद शिक्षण व प्रबंधन पर प्रशिक्षण हुआ I आखिर में शिक्षण मनोविज्ञान ख़ासकर फोबीया -इंजाइटी – काम्प्लेक्स तथा कम्फर्ट जोन पर विश्लेषणात्मक प्रशिक्षण दिया गया I बीच -बीच में सभी टीचर्स की सीख परक कई एक्टिविटीज भी कराई गईं। विद्यालय के सेंट्रल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ विनय कुमार वर्मा ने इस ट्रेनिंग में उपस्थित सभी अतिथियों व शिक्षकों का आभार जताया।




