ब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेश टू ऑल इंडिया फ्रेंडशिप राइड पर निकले बांग्लादेशी महामुदूल हसन का लखनऊ में स्वागत

लखनऊ: ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए बांग्लादेश के महामुदुल हसन इफाजा द्वारा 5 जून 2024 से बांग्लादेश टू ऑल इंडिया फ्रेंडशिप राइड के नाम से साइकिल से सफर की शुरुआत की थी जो 26 जून बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे जहां पर ओलंपियन सैयद अली तथा डॉ आनंद किशोर पाण्डेय के नेतृत्व में बांग्लादेशी साइकिलिस्ट महमुदुल हसन का स्वागत किया गया।

लखनऊ पहुंचने के बाद गोमती नगर विनायक नगर खण्ड- 2 स्थित मॉडर्न एकेडमी स्थित उनका स्वागत हॉकी के ओलंपियन खिलाड़ी सैयद अली तथा एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के निदेशक डॉ आनंद किशोर पाण्डेय ने किया।

बांग्लादेश के महमुदुल हसन के द्वारा जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव का संदेश देने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है।यह पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बुधवार को पहुंचे।

महमुदुल अब तक 1756.1 किलोमीटर साइकिल यात्रा पूरी कर ली है जिन्होंने बुधवार को लखनऊ पहुंचे जहां उनका दो दिन के प्रवास होगा तत्पश्चात वह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए रवाना होंगे।वह अपने सफ़र के दौरान लगभग 20000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे और आम जनों को पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान के साथ ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए पेड़ लगाने के साथ पेड़ बचाने की संदेश के साथ आम जनों को जागरूक कर रहे हैं।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button