किसानों को धमकाई जाने वाले वायरल वीडियो पर संसद में उठाएंगे सांसद वीरेंद्र सिंह

चंदौली: चंदौली जनपद के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा की किसान हमारे देश के शान है और यदि किसानों को कोई धमकाएं यह बहुत ही निंदनीय एवं अशोकनिया कृत्य है। चंद्रप्रभा बांध पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन पर किसानों को मुकदमे के धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने इस मुद्दे को संसद में उठाने की बात कही है।किसानों ने अधिकारियों पर पिकनिक मनाते समय अभद्रता करने का आरोप लगाया है। चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रप्रभा बांध, पंप कैनाल की क्षमता बढ़ाने के साथ नहरो की मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है ताकि सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके एवं जिले के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी भी उपलब्ध हो सके।किसानों पर वीडियो वायरल होने पर एक्सईएन किसानों को मुकदमे की धमकी दे रहे हैं। अधिकारियों का यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं इस बात को मजबूती से सदन में उठाएं जाने की बात सांसद वीरेन्द्र सिंह ने कही।



