राममनोहर लोहिया गरीबों की आवाज थे,उनके सिद्धान्तों पर चलना हमारा कर्तव्य: पूर्व सांसद रामकिशुन यादव

पीडीडीयू,चंदौली: समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समाजवादी पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव कहा कि कहा कि कहा कि लोहिया जी का सपना था कि समाज के हर व्यक्ति तक विकास पहुंचे और सभी को उसका हक मिले उसको रोजी-रोटी मिले। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया सदैव अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया। उन्होंने हमें बहुमूल्य सिद्धांत दिए और आज हम उनके पदचिन्हों पर चल रहे हैं। आज जब हम उन्हें याद करते हैं, तो हम बढ़ती महंगाई, किसानों की उपेक्षा और उनके चल रहे आर्थिक संघर्ष को दूर करने का संकल्प लेते हैं। बताया कि लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलकर ही आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी।
पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। किसानों को खाद, किसानों को बिजली और पानी नहीं मिल रहा है। यूरिया की बोरी में 50 किलो की जगह 45 किलो दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलकर देश में गरीबी बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को दूर किया जा सकता है। इस मौके पर शमीम मिल्की, संजय राठौर, अनिल दाढ़ी, लालू, निजामुद्दीन, जुम्मन, मो. आलम मो. सलामुद्दीन, राजू यादव, रामनाथ, कमलेश इत्यादि मौजूद रहे।