ब्रेकिंग न्यूज़

नए पुलिस अधीक्षक आईपीएस आदित्य चंदौली जनपद में पदभार संभालते ही एक्शन में

चंदौली: 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य लांग्हे चंदौली जनपद में पुलिस अधीक्षक एसपी का पदभार संभालते ही पीडीडीयू नगर में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त करते हुए निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा की जनपद को अपराध मुक्त करना और समस्याओं का समय से निस्तारण करना ही हमारी प्राथमिकता होगी जबकि नगर में जाम की समस्या से भी आम जनमानस को निजात दिलाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर छोटे वाहन स्टैंड बनाने के लिए पहल की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस फोर्स के साथ चकिया त्रिमुहानी, रेलवे स्टेशन वीआईपी गेट से लेकर जीटी रोड सब्जी मंडी तक पैदल नगर भ्रमण किया

तथा नगर भ्रमण के दौरान आते-जाते आम लोगों से बातचीत भी की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह, पीडीडीयू क्षेत्राधिकारी सीओ अनिरुद्ध सिंह, मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर शेषधर पाण्डेय, कस्बा चौकी प्रभारी हरिकेष चौधरी इत्यादि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button