सुभाष पार्क से गंजी प्रसाद तिराहे तक एलिवेटेड पुल निर्माण तकनीकी कारणों से रुका, शासन को भेजा गया पुनः प्रस्ताव

चंदौली,पीडीडीयू नगर: पड़ाव से चंधासी जीटी रोड नई बस्ती तक सिक्सलेन रोड कार्य तेजी से होने के बाद अब कार्य कुछ तकनीकी कारणों से अड़चने आगयी है क्योंकि नगर के गंजी प्रसाद तिराहे से सुभाष पार्क तक भी सिक्स लेन सड़क बनाई जानी थी लेकिन बाजार एवं जगह की दिक्कतों के कारण बाद में एलिवेटेड पुल बनाने का निर्णय लिया गया जिसकी जिम्मेदारी सेतु निगम को दी गई थी।
सेतु निगम द्वारा करीब तीन सौ करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया था। लेकिन शासन द्वारा पुल निर्माण के अलावा बिजली के खंभे- तार,पेयजल, स्ट्रीट लाइट का अलग-अलग प्रस्ताव मांग लिया गया।जिसे लेकर पुल निर्माण शुरू करने का काम फिलहाल ठंढे बस्ते में पड़ गया है।
शासन को भेजे गए प्रस्ताव में नगर में एलिवेटेड पुल और सर्विस रोड बनना है जिसमें मुगलसराय के सुभाष पार्क से गंजी प्रसाद तिराहे तक जगह के अभाव में फोर लेन एलिवेटेड पुल बनाया जाना है। ताकि आवागमन में अत्यधिक दिक्कत से समाधान हो और जाम की स्थिति से भी निजात मिल सके। वहीं पुल के दोनों ओर डबल लेन की सर्विस रोड बनाई जाएगी।
जिससे स्थानीय आमजन, दुकानदार,व्यापारी,राहगीर और ट्रेन पकड़ने वाले यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। लेकिन इस कार्य मे तब पुनः बाधा आगयी जब नए सिरे से डीपीआर बनाने की बात आई और कार्य में देरी होने की आशंका बढ़ गई है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार अब सेतु निगम पुल और खंभे-तार सीवेज,पेयजल,स्ट्रीट लाइट की शिफ्टिंग के लिए अलग-अलग डीपीआर तैयार कर रहा है। इसके बाद फिर शासन को नई डीपीआर भेजी जाएगी एवं शासन से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद इस पुल को बनाने का कार्य जल्द शुरू कर दी जाएगी।



