ओबीसी एसोसिएशन के मंडल पदाधिकारी ने नवनियुक्त संपर्क अधिकारी से शिष्टाचार भेंट किया

डीडीयू,चंदौली: ओबीसी एसोसिएशन के मंडल पदाधिकारी ने नवनियुक्त संपर्क अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। हाजीपुर मुख्यालय के द्वारा मंजय कुमार सिंह-वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता/डीजल को ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसो. को नए सम्पर्क अधिकारी बनया गया है उनकी नियुक्ति पर ओबीसी के मंडल सचिव मनोज कुमार एव मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में मंडल के सभी पदाधिकारियो ने स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के समस्याओं से अवगत कराया। पदाधिकारियों को उन्होने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन भी पदाधिकारियों ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाकर सहयोग करने का भरोसा दिया। स्वागत करने वाले पदाधिकारियों में मंडल अतिरिक्त सचिव सी. एस. कांति, शाखा सचिव मनोज कुमार, एम. डी वर्मा, आर. के पाल, अनीता कुमारी, विवेक कुमार, जितेन्द्र कुमार, दीपेन्द्र कुमार परमानंद कुमार, अमित कुमार सूरज कुमार इत्यादि रहे।इसकी जानकारी चंद्रिका यादव सचिव(ECREU)पीडीडीयू ने दी।



