राजनीति

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार मंडल के मंत्री चंद्रेश्वर से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना

पीडीडीयू,अलीनगर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के निवासी एवं उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री चंदेश्वर जायसवाल की तबीयत खराब होने की खबर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड सदस्य गोपाल राय ने उनके आवास पर मुलाकात की।

कार्यकर्ताओं ने गोपाल राय का फूल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। गोपाल राय ने चंद्रेश्वर जायसवाल का हाल-चाल जाना और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गोपाल राय ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन की हेल्पलाइन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति सहायता के लिए संपर्क कर सकता है। महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी के मामलों में संगठन पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह या अन्य कार्यों में भी संगठन मदद के लिए तत्पर रहता है।

राय ने चंदेश्वर जायसवाल के साथ अपने अच्छे संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि यह रिश्ता आगे भी इसी तरह बना रहेगा। कार्यक्रम में गुरदीप सिंह, दिलीप जायसवाल, रवि प्रकाश, होरी लाल जायसवाल, प्रशांत गुप्ता, अनमोल जायसवाल, सी के राहुल, अखिलेश जायसवाल, प्रदीप अग्रहरि, सतीश गुप्ता प्रधान, राजकुमार जायसवाल , एडवोकेट हरिओम श्रीवास्तव, निखिल गुप्ता, डॉ चंदन जायसवाल, मयंक जायसवाल, मनुश्री गुप्ता, चंद्र प्रकाश शर्मा, रोहित सचदेवा, पवन यादव, विष्णु कांत जायसवाल, सुनील जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button