राजनीति

पीएम मोदीजी से ना मिलने देना,कांग्रेसियों को पुलिस बल के साथ रोकना अन्याय है:शाहिद तौसीफ

मुगलसराय,चंदौली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाहिद तौसीफ के नेतृत्व वाराणसी कांग्रेस के कार्यक्रम में जा रहे कांग्रेस जनों को अलीनगर पुलिस द्वारा गोधना हाईवे पर बल पूर्वक अरेस्ट कर नजरबंद किया गया,इस दौरान कांग्रेस नेता शाहिद तौसीफ ने कहा कि सरकार के इशारे पर कल रात से ही पुलिस मुगलसराय के कांग्रेस के नेताओं को डिटेन कर रही है।देश के प्रधानमंत्री से हर व्यक्ति जो देश का नागरिक है उसको मिलने का अधिकार है कि अपने प्रधानमंत्री से मिल सके अपने बातों को रख सके जिसमें हम लोग शांतिपूर्वक अनुशासन के साथ मिलना चाहते थे

लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के वाराणसी आगमन के दौरान कांग्रेस जनों को बलपूर्वक रोकना, हाउस अरेस्ट करना प्रधान मन्त्री जी के घट चुकी लोकप्रियता का परिचायक है इस से यह प्रतीत हो रहा है सरकार पूरी तरह अपने को फेल मान चुकी है और डरी हुई है, कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट करना निंदनीय हैi इस दौरान संजय गुप्ता, अनवर हुसैन, अरशान अजीज, हैदर अब्बास, नन्हकू मोदनवाल मु आरिफ, मु रइस फिरोज आलम आदि लोग नजरबंद रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button