सेवा पखवाड़ा के तहत डेंगू बचाव महाअभियान चलाया गया

फतेहपुर,यूपी: सुबह 9 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फ़तेहपुर,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा बचाव डेंगू बचाव महाभियान पुनः बड़नपुर फ़तेहपुर में चलाया गया।डॉ अनुराग द्वारा कम्पोजिट विद्यालय बक्सपुर के 50,प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर प्रथम के 85,उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर के 97,स्टैण्डर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के 128 कुल 360 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होमियोपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया।
डॉ अनुराग द्वारा सभी बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया गया क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं,पीने के पानी को उबालकर पियें,कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी मे मच्छरों का जन्म होता है।इस अवसर पर प्रधानाचार्या राधिका मिश्रा,अमरदीप,शशी देवी,ऊषा तिवारी सहित प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव व संयोजक होमियोपैथी केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।



