इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा डेंगू बचाव महाभियान पुनः असोथर ब्लॉक की ग्रामसभा जरौली में चलाया गया

फतेहपुर,यूपी: शनिवार प्रातः 10 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फ़तेहपुर,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा डेंगू बचाव महाभियान पुनः असोथर ब्लॉक की ग्रामसभा जरौली में चलाया गया।डॉ अनुराग द्वारा सावल का डेरा, देसी का डेरा,रम्मा का डेरा के 565 लोगो को गांव के घर घर जाकर डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होमियोपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया। डॉ
अनुराग द्वारा सभी ग्रामीणों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया गया क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं,पीने के पानी को उबालकर पियें,कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी मे मच्छरों का जन्म होता है।इस अवसर पर रामबाबू निषाद सहित प्रमुख सहयोगी संयोजक होमियोपैथी केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।



