राजनीति

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के प्रयास से स्टेडियम का नामकरण ओलंपियन स्व. शिवनाथ सिंह होगा

बक्सर,बिहार: बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह के सतत प्रयास अब रंग लाते दिख रहे हैं। बक्सर जिला स्थित आईटीआई मैदान में निर्माणाधीन स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नामकरण महान अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं ओलंपियन स्वर्गीय शिवनाथ सिंह के नाम पर किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रगति हुई है।

यह नामकरण न केवल स्व. शिवनाथ सिंह जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगा, बल्कि बक्सर सहित पूरे बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत प्रेरणास्रोत भी बनेगा। खेल जगत में अनुशासन, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक रहे शिवनाथ सिंह जी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार और देश का नाम गौरवान्वित किया था।

उनके नाम से बनने वाला यह स्टेडियम आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संबल देगा और जिले में खेल संस्कृति को नई पहचान तो दिलाएगा ही साथ ही स्थानीय खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों में भी उत्साह का माहौल है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button