धर्म

अयोध्या धाम की तीर्थयात्रा पर डैडीज स्कूल की मुफ्त बस सेवा रवाना एकबार पुनः रवाना

विशुनपुरा,चंदौली: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल बिशुनपुरा, कांटा जनपद चंदौली की सामाजिक एवं धर्मार्थ पहल के अंतर्गत निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा योजना वाली वातानुकूलित ट्रैवेलर बस विद्यालय के प्रांगण से शनिवार 31 जनवरी 2026 को बारहवीं बार अयोध्या धाम तीर्थस्थल के लिए रवाना हुई।

LTP कैलकुलेटर के आविष्कारक और शेयर मार्केट तथा आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉक्टर विनय प्रकाश तिवारी एवं शिक्षा जगत में सम्मानित स्थान प्राप्त करने वाले डॉक्टर अजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चल रहे सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट तक के विद्यालय डैडीज इंटरनेशनल स्कूल बिशुनपुरा से इस निःशुल्क बस सेवा का मासिक संचालन होता है।

इस अवसर पर बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी,हरिओम पाण्डेय, रामप्रसाद साव, राजेन्द्र साव, रामदहिन, नंन्दू प्रसाद, दीपक, अनुराग, चन्द्रवास पाण्डेय, आशा पाण्डेय, रेखा पाण्डेय, कांति देवी के अतिरिक्त विनीत दुबे, सुमित वर्मा, अमित शुक्ला, पवन तिवारी, पुष्पा गिरि सहित विद्यालय टीम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण करके उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की सराहना की।यह मुफ्त तीर्थयात्रा बस पूर्व में अयोध्या के अतिरिक्त मथुरा भी जा चुकी है और भविष्य में इसके माध्यम से खजुराहो एवं मैहर देवी धाम (सतना) सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button